खेल सुविधाएँ

खेल

Sports Image
खेल

भाफिटेसं के पास फुटबॉल एवं क्रिकेट जैसे खेल के लिए एक बड़ा खेल का मैदान और एक अलग बास्केटबॉल कोर्ट है। भाफिटेसं के छात्रों और पूर्व छात्रों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच एक लंबी स्थायी परंपरा है।

Gym Image
जिम (व्यायामशाला)

भाफिटेसं का अपना आधुनिक जिम्नैशियम (व्यायामशाला) है। यह 3000 वर्ग फीट में फैला है। इसमें बुनियादी और उन्नत उपकरण मौजूद हैं। भाफिटेसं के छात्र, कर्मचारी, संकाय और उनके परिवार के लोग जिम की सुविधाओं का निःशुल्क उपयोग करते हैं। इसे प्रतिदिन सुबह 4 घंटे और शाम 4 घंटे करके कुल 8 घंटे उपयोग के लिए खुला रखा जाता है।

Swimming Pool Image
स्विमिंग पूल

भाफिटेसं में एक स्विमिंग पूल है, जिसका उपयोग भाफिटेसं के छात्रों, कर्मचारियों, संकाय और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा सकता है।